BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 3:44 pm
BIG BREAKING : रतलाम जिले का ढोढर इलाका और दोपहर का वक्त, जब ग्रामीणों ने देखा युवती को इस हाल में तो फेल गई सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी सहित एफएसएल अधिकारी, अब खाकी तलाश रही सीसीटीवी फुटेज, पढ़े खबर      

Share On:-

रतलाम। जिले में मंगलवार दोपहर युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फेल गई। ढोढर इलाके के होटल भरत पैलेस और मंगलदास आश्रम के बीच शव खेत में मिला। गला धारदार हथियार से रेता गया है। मुंह दबाने के भी निशान हैं।
युवती के गले में सोने की चेन, अंगूठी और सोने के टॉप्स जस के तस हैं। यानी हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई। शरीर पर अंतर्वस्त्र और एक कुर्ता था। मौके पर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने पहुंचकर जांच की। रिंगनोद थाना प्रभारी पीआर डावरे और ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैया अवास्या भी मौके पर पहुंच गए थे। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
एफएसएल अधिकारी ने बताया कि युवती की उम्र 25 साल के आसपास है। शव 12 घंटे पुराना लग रहा है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज चेक किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्र में भी सर्च की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE