चित्तौड़गढ़। उत्तराखंड कुमाऊनी समाज द्वारा पंचवटी, सैंती स्थित गायत्री मंदिर परिसर में मंगलवार को समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कुमाऊनी समाज के सभी वगों द्वारा नृत्य व गीत संगीत की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान कुमाऊनी समाज के सभी वरिष्ठजनों ने एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूरणसिंह, गोविन्दसिंह, चन्दनसिंह, महेश जोशी, जगदीशजी भट्ट मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जोशी द्वारा किया गया।