देवास। नेवरी शीतला सप्तमी से चल रहें। मां लालबाई फूलबाई माता मंदिर मेला प्रांगण में चल रहे मेले का आज तीसरे दिन भी हजारों की संख्या में महिला पुरुषों बच्चों ने मेले का आनंद लिया। मेले में मेला समिति व ग्राम पंचायत द्वारा कृषि प्रदर्शनी सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर की आकर्षक लाइट से सजावट की गई मेले का मुख्य द्वार जो की, मेले में अतिथियों का आकर्षण का केंद्र बना ग्राम पंचायत नेवरी क्षेत्र से लगने वाले करीब 20 से 25 गांव के लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने के लिए आते हैं। मेले में अलग-अलग इंस्टॉल लगाए गए। जिसमें मिठाई की दुकान खिलौनों की दुकान कॉस्मेटिक आइटम आइसक्रीम की दुकान अलग-अलग प्रकार के झूले लगाए गए। जिसमें बच्चों ने झूलते हुए खूब आनंद लिए ग्राम पंचायत नेवरी मेला समिति के सदस्य ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रावल, ग्राम पंचायत सहायक मंत्री किशोर यादव, कौशल जोशी, मनोज गुप्ता, गोवर्धन पांचाल डॉ जगदीश जोशी, आत्माराम जाट, एडवोकेट सुश्ील मोदी, नरेंद्र चौहान, आदि की समिति के समस्त सदस्यों ने मेले में अतिथियों का विशेष ध्यान रखते हुए जनपद पंचायत बागली के आदेश अनुसार गाइडलाइन बनाई आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदेशों को पालन किया।
मेले में आए अतिथियों के लिए वाहनों की पार्किंग की सुविधा पीने के लिए पानी की व्यवस्था शौचालय की व्यवस्था व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन का भी विशेष योगदान रहा।