नीमच। भारत प्रिंटिंग प्रेस के मालिक स्वर्गीय बदरुद्दीन चोपड़ा की धर्म पत्नी, जोयब ,सैफुद्दीन,फिरोज,हुसैनी व पूर्व पार्षद जैनब बोहरा ,फहमीदा,सकीना मकदुमा की माता जी शब्बीर बोहरा पत्रकार की सासुमा अतिका चोपड़ा का 85 वर्ष की आयु में असामयिक निधन के समाचार से परिवार में शोक की लहर छा गई। अतिका चोपड़ा धार्मिक प्रवृत्ति की महिला होकर सभी धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। आज सुबह बोहरा कब्रिस्थान नीमच में चोपड़ा को सुपुर्द खाक किया गया।