BREAKING NEWS
KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 11:37 am
KHABAR : आंवरी माता जी के मेला परिसर की दुकानें सजने संवरने को आतुर, मेलार्थियों के मनोरंजन एवं चटकारे के लिए इस बार यह भी, पढ़े भगत मागरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। राजस्थान के प्रतापगढ़-चित्तोडगढ एवं मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर तथा गुजरात के जिलों में प्रमुख स्थलों में शुमार चीताखेडा से मात्र दो किलो मीटर दूरी पर स्थित माता का खेड़ा की पावन धरा पर अतिप्राचीन भक्ती का अनुपम प्रसिद्ध स्थल आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी के मेले में होने वाले सभी कार्यक्रम तय हो गये है।  दिनांक 9 अप्रैल 2024बुधवार  से आगामी दिवस 17 अप्रैल 2024 गुरुवार तक चलेगा। इसके लिए मेला परिसर में दुकानदारों द्वारा तेजी से मेलार्थियों के लिए मनोरंजन हेतु छोटे- बड़े झुले, छोटी -बड़ी  नाव,चकरी,ब्रेक डांस,आक्टोपास,कटर बीला, हेलीकॉप्टर, जंगल लव, मिकी माउस, जंपिंग जैक,रेल आदि की कर्मचारी विगत दिनों से ही मेलार्थियों के मनोरंजन के साधनों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। व्यापारी अन्य विभिन्न सामान के लिए दुकानें लगाने के लिए तैयार कर रहे हैं। मेला परिसर दुकानों से सजने संवरने लगा है। दुकानदारों को दुकाने लगाने हेतु दिनांक 7 अप्रैल 2024 रविवार को प्रातः 9 बजे प्लाट आवंटन करेंगे । प्लाट वितरण से पूर्व ही बड़ी संख्या में मेलार्थियों के मनोरंजन एवं चटकारे लेने हेतु दुकानदार दुकान लगाने हेतु उतावले हो रहे हैं।मेला परिसर दुकानों के लिए छोटा पड़ने लगा है। वहीं मां के अलौकिक दरबार को विद्युत बल्पों से जगमगाया जा रहा है।

उपरोक्त जानकारी मेला सिमिती अध्यक्ष दशरथ माली ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि आंवरीमाताजी मेले का 18 वां वर्ष है इस बार मुख्य आकर्षण मां का दरबार विद्युत डेकोरेशन एवं जिवन दाईनी मां जगदम्बा का आकर्षक श्रृंगार तथा रंगमंच पर आयोजित होने वाले रंगारंग धार्मिक भजन संध्या, कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रस्तुत हेतु राजस्थान व मध्य प्रदेश के प्रख्यात साहित्यकार कवि अपनी काव्य पाठ की प्रस्तुति एवं कलाकार अपनी बेहतरीन कलाकारी प्रस्तुत करेंगे । मेला समिति अध्यक्ष माली ने बताया कि मेले में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम तय किए गए समयानुसार ही होंगे।नौ दिवसीय विशाल मेले में दूरदराज शहरी क्षेत्रों से भी झुले, चकरी, नाव, मिकी माउस जैसे कई मनोरंजन यंत्र एवं चटपटे स्वादिष्ट व्यंजन भेल पूरी,चाट,पतासे एवं ठंडा पेय पदार्थ कई प्रकार की कूल्फियां मेलार्थी चटकारे के साथ मैले का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में उमड़ेगा। इस बार हर साल से ज्यादा मैलार्थियों के  रिकार्ड तोड आने की संभावना है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE