BREAKING NEWS
KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 11:51 am
KHABAR : एमपी के इस जिले में होगा श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का अभा युवा-युवती परिचय सम्मेलन, इस बार नवाचार करते हुए इनकी भी प्रविष्ठियां की प्राप्त, पढ़े रतन पंडित की खबर

Share On:-

नीमच। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का अखिल भारतीय युवा युवती परिचय सम्मेलन मप्र  प्रांतीय सभा के आव्हान पर  देवास जिला गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में आगामी 26 मई 2024 रविवार को मिलाप गार्डन सर्किट हाउस के पास भोपाल  देवास में आयोजित किया जा रहा है। 
सम्मेलन के संयोजक कमलेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आयोजन  सम्मेलन  एवम जिला सभा के संरक्षक तथा अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद व्यास के मार्ग दर्शन में आयोजित किया जायेग जिसकी व्यापक तैयारियां चल रही है। सम्मेलन में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अविवाहित युवा युवतियों की प्रविष्ठि ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों पद्धति से आमंत्रित की गई है।  प्रविष्टियां निरंतर प्राप्त हो रही है। प्रविष्ठि  की अंतिम तारीख 30 अप्रेल निर्धारित की गई है। समस्त स्व जाति बंधुओ से अनुरोध किया गया है कि अपने परिवारों के अविवाहित बच्चों की प्रविष्ठि समयावधि में भेजे जिससे उनका  परिचय व जानकारी स्मारिका में प्रकाशित की जा सके। सम्मेलन सम्मिलित होने वाले महानुभावों का यथोचित स्वागत सत्कार किया जाएगा।

सम्मेलन में इस बार नवाचार करते हुए समाज की विधवा, विधुर, तलाक शुदा, नेत्र हीन तथा दिव्यांगों की भी प्रविष्ठियां प्राप्त की गई है। सम्मेलन में राजस्थान, गुजरात, आसाम, पंजाब, हरियाणा, तमिल नाडु, तथा मध्य प्रदेश के करीबन 2000 स्व जाति बंधु उपस्थित होंगे सभी के लिए व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही सम्मेलन की समितियों का गठन किया जाएगा। सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी जिलों के समाज के जिला अध्यक्षों से अनुरोध किया है कि अपने अपने जिले से समाज के स्वजनों को सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करे जिससे समाज के परिवारों को इस सम्मेलन का लाभ मिल सके और अपने बच्चों के लिए एक ही मंच के तले रिश्ते देख सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE