नीमच। अग्रवाल विकास समिति महिला प्रकोष्ठ ने सीएसवी अग्रोहा भवन में गणगौर उत्सव मनाया। महिलाओं ने ईसर-गौरी और अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेनजी का दरबार सजाया और परंपरानुसार पूजा-अर्चना की। पश्चात महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित गणगौर उत्सव का शुभारंभ विकास समिति अध्यक्ष ओपी सिंहल, सचिव ओमप्रकाश बंसल ने पूजा-अर्चना कर किया। अतिथि अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंहल, सचिव पुरुषोत्तम गर्ग, डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ. सोलानी गोयल, डॉ. नेहा अग्रवाल, संयोजिका मधु सिंहल, दुर्गा गोयल, ममता गर्ग, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका शशि जिंदल, सह संयोजिका संगीता अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, जगदीश नरेड़ी सहित वरिष्ठजन थे। महिलाओं ने एकल व समूह नृत्य प्रस्तुत किए। गणगौर के रंग उत्सव के संग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रथम विनी मंगल, द्वितीय आक्षी व टीम, तृतीय स्थान पर पूजा व टीम रही। बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। सीएसवी अग्रोहा भवन में अग्रवाल विकास समिति महिला प्रकोष्ठ के गणगौर उत्सव में प्रस्तुति देतीं महिलाएं।