BREAKING NEWS
KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 3:12 pm
KHABAR : कृति उत्‍सव 2024 का आगाज कल से, पहले दिन की शुरुआत में कत्‍थक नृत्‍य, फिर स्‍कूलों के बच्‍चे देंगे रंगारंग कार्यक्रमों की सामूहिक प्रस्‍तुति, पहले दिन स्व. सेठ गिरधारीलाल गर्ग की स्मृति में होगी प्रतियोगिता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कृति उत्‍सव 2024 की शुरुआत 6 अप्रैल से होगी। पहले दिन सेठ गिरधारीलाल गर्ग की स्‍मृति में आयोजित कार्यक्रम में जिले की प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। पहले दिन की शुरुआत में कत्‍थक नृत्‍य की प्रस्‍तुति होगी। इसके बाद चयनित स्‍कूलों के बच्‍चों द्वारा सामूहिक रूप से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति दी जाएगी। समूह नृत्‍य प्रतियोगिता के विजेता को कृति अवार्ड के साथ नगद राशि से पुरस्‍कृत किया जाएगा।

शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति के अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव डॉ विनोद शर्मा व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि कृति संस्‍था द्वारा कृति उत्‍सव 2024 का आयोजन 6 व 7 अप्रैल 2024 को किया जा रहा है। जिले व शहर की स्‍थानीय प्रतिभाओं को मौका देने व मंच प्रदान करने के लिए पहले दिन 6 अप्रैल 2024 शनिवार को रात्रि 8 बजे से पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह (टाउन हॉल), दशहरा मैदान नीमच में स्वर्गीय सेठ गिरधारीलाल गर्ग की स्मृति में चयनित स्‍कूलों के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्‍य प्रस्‍तुत किए जाएंगे। समूह नृत्‍य के कार्यक्रम संयोजक कमलेश जायसवाल बनाए गए हैं। समूह नृत्‍य में प्रथम आने वाले स्‍कूल के समूह को कृति अवार्ड दिया जाएगा। साथ ही राशि 5,000/- रुपये की पुरस्‍कार राशि, प्रशस्ति पत्र व स्‍मृति चिन्‍ह भी प्रदान किया जाएगा। द्वितीय आने वाले समूह को राशि 1,500/- रुपये व तृतीय आने वाले समूह को राशि 1,000/- रुपये एवं प्रशस्ति पत्र व स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान किए जाएंगे। पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत में निंबाहेड़ा के कलाकार सुधाकर राव द्वारा कत्‍थक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जाएगी। कृति संस्‍था के पदाधिकारियों व सभी सदस्‍यों ने शहर के सुधी नागरिकों व प्रबुद्धजनों से अधिक से अधिक संख्‍या में कृति उत्‍सव में शामिल होने व इसके साक्षी बनने की अपील की है।

7 अप्रैल को हिंदी नाटक ‘पार्क’ की प्रस्‍तुति-
प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि कृति उत्‍सव के दूसरे दिन 7 अप्रैल 2024 रविवार को रात्रि 8 बजे टाउन हॉल में उज्‍जैन की संस्‍था कला चौपाल द्वारा हिंदी नाटक ‘पार्क’ की प्रस्‍तुति दी जाएगी। पार्क नाटक के लेखक मानव कौल, निर्देशक विशाल सिंह कुशवाह हैं और इसमें कलाकार के रूप में अमित शर्मा, नवतेज सिंह, गौरव तिवारी, कुशाग्र सिंह, कृष्‍णपाल सिंह जादौन प्रस्‍तुति देंगे। इस कार्यक्रम की संयोजिका आशा सांभर बनाई गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE