BREAKING NEWS
KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 3:46 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर में भावसार समाज मनाएगा चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मां हिंगलाज की जन्म जयंती, रंगारा चौक स्थित धर्मशाला में हुए ये आयोजन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। नगर के भावसार समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष सभी चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मां हिंगलाज की जन्म जयंती मनाई जाएगी। इसी उपलक्ष्य में भावसार समाज द्वारा रंगारा चौक स्थित भावसार धर्मशाला में समाज की महिलाओं बच्चों व युवतियों द्वारा धूमधाम से फाग उत्सव मनाया गया। उक्त अवसर पर नन्हें राधा कृष्ण बनकर महिलाओं ने फाग गीत गाकर सुखे रंगों से होली खेली एवं फागनाट्य किया। इसी क्रम में भावसार समाज द्वारा 6 अप्रैल शनिवार को अपनी कुलदेवी माता हिंगलाज का जन्मोत्सव बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज द्वारा प्रातः से रंगों से होली खेल दोहपर 3 बजे माता हिंगलाज की भव्य झांकी का चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से बैंड बाजों ढोल धमाको के साथ निकाला जाएगा एवं सायं काल शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। जहां पर महामाया की महाआरती व प्रसाद वितरण कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें समाज के सभी महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE