नीमच। एनर्जी कंपनी ने देशभर में पेट्रोल पंप पर एक स्कीम चलाई थी। दीपावली से गणतंत्र दिवस तक तक चली इस स्कीम के तहत एक बार में 200 रूपये का पेट्रोल भरवाने वाले ग्राहक को हाथों हाथ 10 से लेकर 2 हजार रूपये तक का केश बेक मिला था। वहीं स्कीम खत्म होने पर बंपर ईनाम मिलना था।
गगरानी पेट्रोल पंप के ओजस गगरानी ने बताया कि देशभर में 8 बंपर ईनाम निकले है। इनमें एमपी और महाराष्ट्र में भी एक गाड़ी बंपर ईनाम में निकली है। यह गाड़ी निम्बाहेड़ा के ईमरान के नाम खुली है। आज पेट्रोल पंप पर एक समारोह का आयोजन कर उन्हें वाहन की चॉबी सौंपी गई है। साथ ही उपहार मिलने पर शुभकामनाएं भी दी गई है।