BREAKING NEWS
KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 6:53 pm
KHABAR : श्री सांवरिया फेमिली भोजनालय पर बहु प्रतीक्षित ओपन माइक कार्यक्रम संगीत समारोह का आयोजन, सफलता पर अतिथि संध्या पाठक ने दी बधाईयां, पढ़े खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। विगत दिनो नीमच रोड़ पर स्थित श्री सांवरिया फेमिली भोजनालय पर बहु प्रतीक्षित ओपन माइक कार्यक्रम संगीत के समारोह के सफल आयोजन होने पर मुख्य अतिथि संध्या पाठक ने खुशी जाहिर करते हुए स्वर संगम कला निर्माण मंच के प्रतिभाशाली आयोजकों को बधाई दी और कहा कि इससे अंचल क्षेत्र के उभरते हुए कलाकारों को मंच मिलेगा. पाठक ने समारोह में एक नन्ही बालिका द्वारा क्लासिकल शास्त्रीय संगीत की कठिन गायकी के बाद काफ़ी प्रशंसा की है.सदाबहार गीतो में रुचि रखने वाली संध्या पाठक ने मंच से भी हर कलाकार को प्रोत्साहित करते हुए ईनाम की बरसात करते हुए दिखी ने कहा कि, मैं मुख्य अतिथि के रूप में नहीं आई बल्कि कलाकार बच्चों को  आशीर्वाद देने आई थी और मुझे इन गायकों के गीत  काफी पसंद आए.मुझे सभी ने जो सम्मान दिया , इससे मुझे अच्छा लगा.इन बच्चों की परफार्मेंस सुनकर पिछले चार दशक के  हिंदी फिल्मों के सदाबहार हिट गीत याद आ गए जो स्थनीय गायकों ने हु ब हू गाकर अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया. 

पाठक ने कहा कि एक अध्ययन से पता चल रहा है की संगीत सुनने के तरीके बदल गए. 1980 के दशक में रिकॉर्ड प्लेयर से दौर आया था.  90 के दशक में सीडी प्लेयर आए. इसके बाद इंटरनेट का आगमन से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म संगीत सुनने का जरिया बन गया. मल्हारगढ़ की नन्ही बालिका ने जो 1965 की  फिल्म गाइड जो कि अभिनेता देवानंद- वहीदा रहमान ने पर्दे पर अभिनय किया था,का गाना पिया तोसे नैना लागे रे, इतना क्लासिकल शास्त्रीय गीत गाया जो काफ़ी कठिन गायकी मानी जाती है.यह परफॉर्मेंस  मुझे कई सालों तक याद रहेगी. मुझे लगा एक जमाना था बेगम अख्तर जैसे कलाकार जो सौ वर्षाे में एक बार आई और मुझे खुशी है कि वो ही गीत मल्हारगढ़ की नन्ही बालिका ने  गाकर भविष्य में संगीत की दुनिया की बड़ी स्टार होने की गारंटी दे दी है. 1976 की फिल्म  में अमोल पालेकर वहीदा रहमान का गाना जब दीप जले आना .......
   1962 की फिल्म उम्मीद का अभिनेता जान मुखर्जी, अदाकारा नंदा के प्रेम पर फिल्माया गया गाना मुझे इश्क  ही तुझे से  1976 की फिल्म महबूबा  का सुपरस्टार राजेश खन्ना ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर फिल्माया गया गीत मेरे नैना सावन भादो में जो दर्द को पर्दे पर उकेरा गया था, वो ही दर्द मल्हारगढ़ क्षेत्र के इन उभरते हुए गायकों की गायकी में भी दिखा. वाकई इन कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति दिल को छू गई , आयोजकों को एक बार फिर से बधाई,शुभकामनाए.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE