BREAKING NEWS
NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 10:43 am
NEWS : भारतीय किसान संघ ने थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दो पुलिसकर्मियों पर अन्नदाता को परेशान करने व एक हजार रूपये मांगने का लगाया आरोप, सस्पेंड करने की उठाई मांग, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिले के तहसील पचपहाड़ मे भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी में संपन्न हुई। बैठक के बाद थाना अधिकारी भवानीमंडी को ज्ञापन दिया की पीरू सिंह मोया खेड़ा ने बताया कि 4 तारीख को सुबह 9.00 बजे गेहूं का ट्रैक्टर लेकर समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए मैं  ट्रैक्टर लेकर आया था ट्रैक्टर साइड में खड़ा करके में गेट पास बनवाने गया 4 मिनट के बाद जब मैं ट्रैक्टर के पास आया तो वहां ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने मेरे ट्रैक्टर की चाबी छीन ली एवं मेरे साथ हाथापाई एवं गाली गलौज की और कहने लगे ट्रैक्टर अंदर कर देंगे यहां खड़ा करके कैसे गया मैंने चाबी मांगी तो बोले के एक हजार रुपया दे अन्यथा आचार सहिता लग रही है थाने में ले जाएंगे। मेने मना किया तो  गाली-गलौज की सुनकर आसपास खड़े और भी किसान आ गए एवं सबको एकत्रित होता देख चाबी दे दी तहसील मंत्री गोपाल पाटीदार ने बताया कि  जिस तरह जवान ने किसान के साथ धक्का मुक्की, हाथा पाई एवं गाली गलौज करेगा तो किसान कहां जाएगा उपाध्यक्ष बालकिशन  पाटीदार ने बताया कि तीन दिन के अंदर दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड नहीं किया तो भारतीय किसान संघ अगली रणनीति बनाकर अनिश्चितकालीन महापडाव डालेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की रहेगी ज्ञापन देने में सुनेल तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोनगरा,मंत्री पीरुलाल चौधरी पचपहाड़, युवा प्रमुख प्रधान सिंह भारत पाटीदार,गौरी शंकर पाटीदार, शंकर सिंह राणा मोगरा, नारायण सिंह,नेपाल सिंह, प्रहलाद सिंह,रामलाल, घनश्याम पाटीदार, अर्जुन सिंह,नैनसिंह एवं सभी किसान मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE