BREAKING NEWS
NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 10:46 am
KHABAR : नीमच जिले के जावद में आज कुंवारों के देवता बिल्लम बावजी की ढोल ढमाको की थाप पर निकलेगी शाही सवारी, दूर-दूर से पहुंते हैं युवा, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। आज 6 अप्रैल शनिवार रंगो का पर्व रंगतेरस पर नगर के प्रमुख मार्गाे से आस्था का केंद्र कुंवारों के देवता बिल्लम बावजी की शाही सवारी निकलेगी। व्यापारी राजेंद्र बोहरा, प्रवीण सोनी ने बताया जावद में धानमण्डी स्थित अतिप्राचिन रिद्धि-सिद्धि गणपति मंदिर के पास कुवारों के देवता बिल्लम बावजी को 50 से अधिक वर्षाे से पूरानी मान्यताए के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होलिका दहन के 5 दिन प्रश्चात आने वाली रंगपंचमी को विधिविधान से स्थापना की। बिल्लम बावजी को नारियल, मिठा पान, अगरबत्ती से पूजा अर्चना करके सैकडों युवक-युवतियो एवं भक्तों ने दर्शन लाभ लिया, शादी होने के पश्चात नव दंपति जोड़ों ने भी धोक देकर शष्टम प्रणाम करके आशीर्वाद लिया। रंगतेरस के पावन पर्व पर दोपहर 12 बजे महाआरती के पश्चात ढोल ढमाको की थाप पर वरिष्ठजनों, युवाजनों, व्यापारियों की उपस्थिति में अपने मूल स्थान से हटाकर नगर के प्रमुख मार्गाे में भ्रमण कराया जाएगा। तत्पश्चात गणपति मंदिर के पास विराजित किया जाएगा। रंगपंचमी से रंग तेरस तक आस्था की झलक देखने को मिली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE