चित्तौड़गढ़। मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान के 30 रोजे पूरे होने पर ईद उल फितर की नमाज ईदगाह मस्जिद में सवेरे 8: 30 बजे शहर काजी अब्दुल मुस्तफा की इमामत में हुई, व 8: 45 पर हजरत काजी चल फिर शाह दरगाह में मौलाना यूनुस रजा ने ईद नमाज अदा कराई। शहर में सवेरे से मुस्लिम समुदाय के बड़े बुजुर्ग नौजवान सफेद लिबास पहनकर अपने घरों से ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह के लिए निकल पड़े। वही दिल्ली गेट हसमत कॉलोनी से शहर काजी अब्दुल मुस्तफा साहब को नातिया कलाम पढ़ते हुए ईदगाह लाया गया। जहां शहर काजी अब्दुल मुस्तफा ने ईद की नमाज अदा करवाई। इससे पूर्व मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती ने तकरीर पेश कर ईद उल फितर की नमाज की नियत के बारे में बताया। हजारों की संख्या में शीश झुके व दुआ की गई। नमाज के बाद शहर काजी अब्दुल मुस्तफा को छिपा सेहरी पार्टी नातिया कलाम हजरत काजी चल फिर शाह दरगाह से, सदर बाजार गांधी चौक कपड़ा बाजार होते हुए छिपा मोहल्ला ऊपर की मस्जिद पर ले जाया गया। जहां मस्जिद में , तकरीर के बाद मस्जिद सदर मोहम्मद अली छिपा की ओर से मस्जिद इमाम मौलाना खलील अहमद शहर काजी अब्दुल मुस्तफा मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती मोहम्मद जुबेर अशरफी मुफ्ती उस्मान अशरफी सहित कई मौलाना की दस्तार बंदी कर की देश में अमन की दुआ की।