BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2024, 6:50 pm
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन- 2024 विधानसभा क्षेत्र के लिए सामग्री वितरण का स्थान अधिग्रहित, 13 तारीख को होगा मतदान, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय लोकसभा क्षेत्र 25 धार-महू (अ.ज.जा.) का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है, जिसके अनुसार संपूर्ण जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। कार्यक्रम अनुसार 13 मई (सोमवार) को मतदान तथा 4 जून (मंगलवार) को मतगणना कार्य संपादित किया जाना है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रो के मुख्यालय पर स्थापित किये गये सामग्री वितरण स्थल से मतदान कर्मियों को निर्वाचन में उपयोग आने वाली समस्त प्रकार की निर्वाचन सामग्री एवं ऐसी सामग्री जो आयोग द्वारा विहित की गई हो निम्नानुसार स्थल से प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के लिए राजेन्द्रसूरी महाविद्यालय राजगढ, गंधवानी के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंधवानी,  कुक्षी के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय कुक्षी, मनावर के लिए शासकीय महावि‌द्यालय मनावर, धरमपुरी के लिए शासकीय महावि‌द्यालय धामनोद, धार के लिए शासकीय पोलिटेक्निक कॉलेज धार तथा विधानसभा क्षेत्र बदनावर के लिए शासकीय महाविद्यालय बदनावर अधिग्रहित किया गया है।  उपरोक्त भवनों को आदर्श आचरण संहिता जारी होने की दिनांक से मतगणना तक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के अधीन अधिगृहित किया जाता है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE