देवास देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा बुधवार के वृत्त देवास अ में मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा ग्राम गुर्जर बापचा तहसील देवास में एक रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 100 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 24 केन बीयर बरामद हुई तथा मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा। जिसके पास से मदिरा को अवैध रूप से संग्रह कर रखी हुई थी जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क का उल्लंघन होने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना लिया। कार्यवाही में वृत्त प्रभारी वृत्त देवास ब प्रेम यादव मुख्य आरक्षक राजा राम रैकवार, दीपक धुरिया, आशीष गुप्ता, सैनिक किशोर सिसोदिया, सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।