भोपाल। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर गुरुवार को समग्र पिछड़ा वर्ग सामाजिक संगठन मध्य प्रदेश ने फुले की सात नंबर बस स्टॉप स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राम विश्वास कुशवाहा ने मांग की कि शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन दर्शन पाठ्यक्रम में शामिल हो और ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिया जाए।