BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2024, 4:09 pm
BIG NEWS : मरीज की मौत के बाद केयर सीएचएल में हंगामा, इंजेक्शन का ओवरडोज देने का आरोप, डॉक्टर बोले- सारे आरोप निराधार, हर जांच के लिए तैयार, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शुक्रवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजन ने केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। उन्होंने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की। परिजन का आरोप है कि पेट की बीमारी के कारण मरीज 10 दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहा। फिर शुक्रवार को उसे एंडोस्कोपी के लिए बुलाया। इसके पूर्व चार इंजेक्शन लगाए गए। फिर उसकी हालत बिगड़ी और दो घंटे में मौत हो गई। हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि मरीज अल्कोहलिक था। उसे लीवर सिरोसिस, नसों के गुच्छे, मिर्गी आदि की बीमार थी जिससे उसकी मौत हुई।


मरीज का नाम अर्जुन चौहान (34) निवासी मोती तबेला है। उसे खून की कमी के कारण 29 मार्च को एडमिट किया गया था। पेट संबंधी भी परेशानी थी। 2 अप्रैल को उसे ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजन का कहना है कि डॉक्टरों ने गुरुवार को एंडोस्कोपी के लिए बुलाया था लेकिन नहीं हो सकी।


इस पर शुक्रवार सुबह एंडोस्कोपी के लिए परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर आए। पत्नी कंचन और मौसी मंजू का आरोप है कि डॉक्टरों ने बताया कि उसे इंजेक्शन का डोज लगाया जाएगा। इसके बाद चार इंजेक्शन लगाए और दो घंटे बाद ही मौत हो गई।


घटना के बाद गुस्साये परिजन ने हंगामा किया और गेट का कांच तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। मौत के कारण जानने के लिए परिजन ने पोस्टमॉर्टम की मांग की। इसके बाद शव एमवाय हॉस्पिटल रवाना कर दिया गया।


इलाज करने वाले डॉ. नीरज जैन ने बताया कि मरीज अल्कोहलिक था। उसका लीवर खराब हो चुका था। परिजन को बता दिया था कि आगे ट्रांसप्लांट के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसके साथ ही पेट में नसों का गुच्छा बन गया था। उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। सुबह भी उसे मिर्गी का दौरा आया था।


इंजेक्शन (ग्लू) मरीज की जरूरत के हिसाब से 0.5 एमल के चार लगाए थे। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमिताभ पटेरिया ने बताया इलाज के सारे दस्तावेज, मेडिकल हिस्ट्री सहित मरीज का पूरा रिकॉर्ड है। सारे आरोप निराधार हैं। हम तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE