नीमच। मध्यप्रदेश में पिछले 5 दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने दोपहर बाद गुना, शिवपुरी, अशोकनगर समेत प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन जिलों में बिजली कड़कने के साथ मध्यम तूफान का अनुमान भी जताया है। राजगढ़, विदिशा, सागर, सिंगरौली, टीकमगढ़, श्योपुरकलां, ग्वालियर, नीमच में आकाशीय बिजली गिरने और चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 4 दिन तक आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी रह सकता है।
आईएमडी भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश-ओले का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा।
कब, कहां होगी बारिश-
13 अप्रैल को भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह और सागर के लिए ओले-बारिश, आंधी का ऑरेंज अलर्ट है।
14 अप्रैल को बैतूल, रतलाम, उज्जैन, अनूपपुर, डिंडोरी, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, छतरपुर और पांढुर्णा में यलो अलर्ट है।
15 अप्रैल को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़, मैहर और पांढुर्णा में गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवा का दौर जारी रहेगा।