सरवानियां महाराज। शहर के महावीर भवन पर साधुमार्गी जैन श्री संघ के संघ नायक जैन संत आचार्य श्री 1008 रामलाल म सा की आज्ञानुवृति साध्वी श्री जिज्ञासा श्री जी म.सा का रविवार शाम 8.00 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जिनकी अंतिम डोल यात्रा सोमवार सुबह 9.00 बजे जैन स्थानक महावीर भवन से बैण्ड बाजों के साथ निकली। डोल यात्रा महावीर भवन से जैन गली, नीमच सिंगोली रोड़, पिपली चोक, दरवाजा होकर श्री काल भैरव मुक्ति धाम पहुंची। जंहा पर साध्वी श्री जिज्ञासा श्री जी म.सा को अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन श्री संघ के पदाधिकारी, मोक्षस्व साध्वी श्री जिज्ञासा श्री जी म.सा के जौधपुर बालेसर निवासी परिवारजनों ने तथा स्थानीय जैन श्री संघ पदाधिकारियों ने साध्वी श्री को मुखाग्नि दी।
म.सा का सांसारिक परिवार और गुणानुवाद सभा-
इस दौरान म सा के सांसारिक परिजन जोधपुर निवासी कांतिलाल, महेंद्र कुमार, महावीर कुमार, नैतिक, तन्मय, शौर्य छाजेड़ की उपस्थिति में मुक्ति धाम में गुणानुवाद सभा आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन श्री संघ बिकानेर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजित चेलावत जावद , श्री संघ नीमच के पारस ओस्तवाल , मंत्री अशोक मोगरा , भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, अभिनव चोरड़िया राजाजी का करेड़ा, राहुल मुणेत समता युवा संघ जावद , दिलीप भण्डारी कंझार्डा, पारसमल लसोड़ कास्या, अशोक बोड़ावत धामनिया, विमल जैन मोरवन , राजमल नपावलिया जैन श्री संघ अध्यक्ष सरवानियां, समाजसेवी घीसालाल मकवाना , पत्रकार दिनेश वीरवाल , निखिल बालड़ जोधपुर ने मोक्षस्व साध्वी श्री जिज्ञासा श्री जी मसा को श्रद्धांजलि दी। गुणानुवाद सभा का संचालन सेवानिवृत शिक्षक एवं शिक्षक संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व साधुमार्गी संघ के हिम्मत सिंह जैन ने किया।
जन्म और दिक्षा व माता पिता-
साध्वी श्री जिज्ञासा श्री जी म.सा का सांसारिक नाम सु श्री जया कुमारी छाजेड़ है और 18 जनवरी 1978 को जन्मे हैं। दिक्षा आचार्य श्री रामलाल म.सा ने जोधपुर में 13 मार्च 2000 को प्रदान की। लगभग 24 साल से साधु संतों के मार्गदर्शन में म सा जिज्ञासा श्री जी ने जैन समाज के साथ साथ आमजनों को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। माता वीराबाई पिता सुखराम छाजेड़, सहित उपरलिखित परिजनों का परिवार।
बड़ी संख्या में लोगों ने साध्वी श्री को दी अंतिम विदाई-
इस अवसर पर बड़ी संख्या स्थानीय जैन समाज की महिलाओं, पुरुषों ने तथा सरवानिया महाराज, जावद , नीमच , मोड़ी , मोरवन , कास्या राजस्थान, धामनिया, कंझार्डा, जोधपुर से जैन धर्मावलंबियों ने तथा अन्य धार्मिक लोगों ने म सा की डोल यात्रा में भाग लेकर मसा के दर्शन कर चरणों में वंदन किया। इस दौरान प्रकाशचंद नपावलिया संरक्षक जैन श्री संघ , रोशनलाल नपावलिया , पारसमल बाफना अध्यक्ष केसरिया नाथ जैन मंदिर , सुबाहु नपावलिया, पारसमल डुंगरवाल, माणकलाल जैन , रोशनलाल नवीन कुमार जैन , रुपेन्द्र सिंह जैन अध्यक्ष ने.प सरवानियां, प्रकाश मारु , दिलीप सोनी, समरथमल डुंगरवाल, राजेश मोगरा नीमच , अभय कुमार , अनिल कुमार , राजेश कुमार, अजित कुमार, अनिल सोनी, जतन जैन, दिलीप जैन , संजय कुमार अनिश कुमार बंब , राजेश बाफना, बालुराम जैन , धर्मचंद जैन धामनिया, कैलाशचंन्द्र राजपुरोहित , दिनेश मकवाना, मांगीलाल राठौर, जगदीश मालू , रामलाल राठौर उपाध्यक्ष न.प सरवानिया , सुरेश मालू , जितेंद्र प्रजापत, दिनेश शर्मा, दिलीप पलोड़, अशोक सोमानी, नंदकिशोर पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार , रमेश सालवी, प्रथ्विराज सालवी, देवीलाल पाल , राजू प्रजापत , सनन सेन , राजेश प्रताप सिंह राणावत (टुन्नी बना) , शिवनारायण पाटीदार गैस एजेंसी, रामनिवास जाट , दशरथ सेन ,दिनेश पाटीदार ,मोड़ीराम पाटीदार , बालकृष्ण पाटीदार, बाबूलाल राठौर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने साध्वी श्री के महाप्रयाण डोल यात्रा में भाग लिया।