BREAKING NEWS
KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान पर छिड़ा संग्राम,.. <<     KHABAR : धासड़ में पसरा मातम, बारिश के बीच उठीं 9.. <<     भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए चयनित निखिल.. <<     BIG NEWS : पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा,.. <<     KHABAR : सांदीपनी स्कूल को 10 किमी दूर शिफ्ट करने का.. <<     KHABAR : आंगन में खेल रही ढाई साल की मासूम को सांप.. <<     BIG NEWS : काना उर्फ कन्हैयालाल भील हत्याकांड में.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में अजीबो-गरीब नजारा, समाधान न.. <<     BIG NEWS : कौन हैं दीप्ति गौड़ मुखर्जी? जिन्हें.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां की साधारण सभा की बैठक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2024, 8:27 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप, आसमान से बरस रही आग का सामने आया विकराल रूप, मनासा के सालों पुराने ईमली के पेड़ से जमीन पर गिर रहे चमगादड़, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मध्यप्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। नौतपा अपना कहर बरपा रहा है। गर्मी के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को लग रहे हैं। दोपहर में सड़कें खाली रहती है। चिलचिलाती गर्मी का आलम यह है कि इंसान ही नहीं पशु-पक्षी और जानवर भी परेशान हैं। ऐसा ही कुछ नजारा नीमच जिले के मनासा नगर में देखने मिला है। वहीं आलम यह है कि भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते पक्षी अचानक जमीन पर गिरकर दम तोड़ रहे हैं। गर्मी का असर इंसान-जानवर और पशु पक्षियों के साथ फ्लाइट पर भी देखने मिला है। भीषण गर्मी से अब पशु और पक्षी भी प्रभावित हो रहे है। मनासा के शासकीय अस्पताल परिसर में सालों पुराने इमली के पेड़ों से चमगादड़ पक्षी अचानक जमीन पर गिर रहे है और गर्मी के कारण मौत हो रही है। चमगादड़ और पक्षी हीट वेव सहन नहीं कर पा रहे हैं। यह पक्षी एक-एक कर जमीन पर टपक रहे हैं। पर्यावरण एवं पशु पक्षी प्रेमियों ने पीने के पानी और दाने की व्यवस्था भी की है। लेकिन 45 डिग्री से अधिक के तापमान में इन पक्षियों के पेड़ों से नीचे टपक कर मरने का सिलसिला लगातार जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE