चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय महाकाल सेना के तत्वाधान में 2 जून को आयोजित विराट भजन संध्या आयोजित की जायेगी।
जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महाकाल सेना के ऋतिक ओझा ने बताया कि संगठन के तत्वाधान में आगामी 2 जून को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर भरत बाग में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सर्व हिंदू समाज के इस कार्यक्रम में देश के कई ख्यातनाम भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय महाकाल सेना के संस्थापक गुरु दिगंबर खुशाल भारती महाराज एवं हजारेश्वर महादेव महंत चंद्रभारती महाराज के निर्देशन में तैयारी की जा रही है। मुकेश नाहटा, शिल्पन साहू, दिनेश माली, मोती पहलवान, भूपेंद्र काबरा, काना माली, संजय साहू, आचार्य श्रवण संवेदी, दीपक प्रजापत, प्रदीप माली, रितलेश बामनिया, उदयलाल गुर्जर, धनराज गुर्जन, इन्द्रा सुखवाल, राखी राव, नारायणी देवी, किशन गुर्जर, करण सखवाया, विरेन्द्र सिंह चौहान, राजकुमार रजक, अमन गौड़, विजय बुनकर सहित कई पदाधिकारी एवं सेवादार जुटे हुए है।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम से पूर्व वाहन रैली के रूप में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गुरुदेव का शहर में आगमन होगा। भजन संध्या में महाप्रसाद का आयोजन भी होगा।