BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<     NEWS : 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार 24 जून.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<     KHABAR : मोहर्रम में अकीदत की मिसाल, शोहदा-ए-कर्बला.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक माह बाद.. <<     KHABAR : मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं, जिला.. <<     दतिया: हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2024, 3:42 pm
BIG NEWS : पूजा बंजारा की मौत के मामले ने फिर पकड़ा तूल, एसपी कार्यालय पहुंचे पीहर पक्ष के लोग, आवेदन सौंप ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की उठाई मांग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले की मनासा तहसील के गांव बोरखेड़ी दांतोली में 24 मई को हुई पूजा पति कप्तान बंजारा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूजा के परिजन आज एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ससुराल पक्ष पर पूजा की हत्या का आरोप लगाते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में लिखित आवेदन भी दिया। मनासा पुलिस पर भी आरोपियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई ना किए जाने का आरोप लगाया।

पूजा के भाई दिलीप पिता तान सिंह बंजारा ने बताया कि पूजा का विवाह 2019 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के बाद पूजा को पति कप्तान, सास कमली, राकेश और लउ आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित और परेशान करते थे। विवाह के समय पूजा के पिहर पक्ष द्वारा सोने चांदी के जेवरात और गृहस्थी का सामान भी दिया गया था। बावजूद पूजा को लगातार परेशान किया जाता रहा। इस तरह के विवाद के दौरान 2022 के अगस्त में नगजीराम की जमानत पर‌ राजीनामा भी किया गया था। लेकिन विपक्षी गण के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। 

पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पूजा के ससुराल वाले इसके बाद भी नहीं माने। 14 मई को हाल ही में मकान बनाने के लिए एक लाख दिए। 24 मई को सूचना मिली कि बहन पूजा की हत्या हो गई है। वह लावारिस अवस्था में अस्पताल पड़ी है। पूजा के भाई दिलीप ने बताया कि जब हम मनासा पहुंचे तो अस्पताल में‌ पूजा मृत अवस्था में मिली। परिवार का आरोप है कि पूजा के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। मनासा पुलिस रिपोर्ट किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। दिलीप और उसके परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि इस पूरे प्रकरण को किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा जाए और ठोस कार्रवाई कर हमें न्याय दिया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE