नीमच। आपकी निधि आपके द्वारा प्रत्येक माह की 27 तारीख को जनपद कार्यालय, बीआरसी भवन नीमच में उज्जैन ई.पीएफओ कार्यालय के लेखा अधिकारी उमाशंकर केसरी जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी स्वर्गीय नाथूलाल नागदा, सुंदर गंधर्व के विधवा पेंशन संबंधी कागजात प्रस्तुत किये। जिसका निराकरण करने का केसरी ने आश्वासन दिया।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद शर्मा, पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष शंभाजीराव जाधव, हिम्मत जैन, घीसालाल सुराह, भंवर सगर, इलियास कुरैशी, कन्हैयालाल मोनिया आदि पेंशनर साथी उपस्थित थे।
तत्पश्चात क्षेत्रीय कार्यालय पर संघर्ष समिति एवं पेंशनर्स संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अन्य कर्मचारी के पेंशन संबंधी समस्या के बारे में चर्चा की गई तथा हायर पेंशन के नोटिस जारी करने के लिए ई. पीएफओ कार्यालय उज्जैन से संपर्क करने के लिए रणनीति तैंयार की गई। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी इलियास भाई कुरैशी ने दी।