नीमच। स्व. घनश्याम तोतला की पुत्रवधू, स्व. कैलाश तोतला की धर्मपत्नी व अरविंद एवं राजेश की पूज्य माताजी कमला देवी तोतला का स्वर्गवास हो गया। मरणोपरांत परिजन द्वारा नेत्रदान की सहमति प्राप्त हुई। गोमाबाई नेत्रालय से डॉक्टर सुनील शर्मा द्वारा नेत्र उत्सर्जन किए गए। लायंस क्लब मनासा से प्रकाश झंवर, अशोक मालपानी, रमेश मून्दडा, नेमीचंद पाटीदार, प्रशांत शर्मा, अरुण बसेर, नितिन जैन, अश्विन सोनी एवं नीमच से शिव ज़ी माहेश्वरी व समाजजन मौजूद रहे।