चित्तौड़गढ़। तेरापंथ सभा चित्तौड़गढ़ के चुनाव रविवार 26 मई को चुनाव अधिकारी गौतम पोखरना, अनिल सुराणा के सानिध्य में सम्पन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से सत्र 24-26 दो वर्ष के लिए राजेन्द्र बाबेल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। बाबेल ने आगामी दो वर्ष के लिए अपनी रूपरेखा से अवगत कराते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर संजय श्रीमाल ने पिछले दो वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अंत में सुरेन्द्र डूंगरवार ने आभार जताया।