नीमच। शहर की एकता कॉलोनी में आज सेवा भारती के तत्वाधान में वधवा नर्सिंग होम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। खास तौर पर उल्लेखनीय है कि आज अपने जन्मदिवस को डॉ स्वप्निल वधवा ने सेवा भावना और सादगी के साथ मनाया।
इस अवसर पर डॉक्टर स्वप्निल वधवा द्वारा एकता कालोनी में निर्धन और जरूरतमंद जनता को निःशुल्क चिकित्सकीय सेवाएं दी गई। डॉक्टर स्वप्निल वधवा और पूरी टीम ने शिविर में उपस्थित ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बुखार और विभिन्न रोगियों का निःशुल्क उपचार कर दवाइयां वितरित की। लोगों की आवश्यकता के मद्देनजर शिविर सुबह 7 बजे ही शुरू हो गया। चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में रोगी उपस्थित रहे।