BREAKING NEWS
KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान पर छिड़ा संग्राम,.. <<     KHABAR : धासड़ में पसरा मातम, बारिश के बीच उठीं 9.. <<     भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए चयनित निखिल.. <<     BIG NEWS : पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा,.. <<     KHABAR : सांदीपनी स्कूल को 10 किमी दूर शिफ्ट करने का.. <<     KHABAR : आंगन में खेल रही ढाई साल की मासूम को सांप.. <<     BIG NEWS : काना उर्फ कन्हैयालाल भील हत्याकांड में.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में अजीबो-गरीब नजारा, समाधान न.. <<     BIG NEWS : कौन हैं दीप्ति गौड़ मुखर्जी? जिन्हें.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां की साधारण सभा की बैठक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2024, 4:12 pm
NEWS : आदर्श लखारा समाज सेवा संस्था के चुनाव 30 को चित्तौड़गढ़ में, पाडनपोल स्थित सुखवालों का नाहरा परिसर में पूरी होगी प्रक्रिया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ जिला चुनाव गुरूवार 30 मई को चित्तौड़गढ़ में पाडन पोल स्थित सुखवालों का नाहरा परिसर में सम्पन्न होंगे। 
मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिये चुनाव अधिकारीगण अखिल राजस्थान हिन्दू लखेरा महासभा जयपुर के महामंत्री रघुवीर लखारा अजमेर, घनश्याम खरिया मीठापुर जोधपुर, सत्यनारायण न्यारा बांदनवाड़ा, रतनलाल हुरड़ा, चुनाव पर्यवेक्षकगण आशुतोष चौहान अजमेर, दुर्गाप्रसाद कच्छावा उदयपुर सहित आदर्श लखारा समाज अध्यक्ष जानकीलाल, संरक्षक श्यामलाल चित्तौड़गढ़ के सानिध्य में सम्पन्न होंगे। 
उन्होंने बताया कि चुनाव हेतु प्रतिभागियों को अध्यक्ष पद के लिए 5100, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के लिये 2100 रुपये राशि जमा करानी होगी। फार्म वापस उठाने पर आधी राशि लौटाई जाएगी। फार्म लेने का समय गुरूवार को प्रातः 9 से साढ़े 9 बजे तक होगा। इसके पश्चात् सवा 10 बजे तक फार्म भरकर जमा कराना होगा। पौने 11 बजे से सवा 11 बजे तक नाम वापसी के साथ ही आवश्यकता होने पर दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। चुनाव पश्चात् विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही चुनाव में भाग लेने व मतदान करने का अधिकार होगा। मदनलाल, गोपालाल, श्यामलाल, दुर्गेश, महेश, धीरज, राधेश्याम, दिलीप आदि लखारा समाजजनों द्वारा चुनाव की तैयारियाँ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE