छोटीसादड़ी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट बुधवार शाम पांच बजे घोषित किया गया। अजमेर संभाग के संभागीय आयुक्त और बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में कक्षा 10वीं का परिणाम जारी किया।
प्रतापगढ जिले में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। जिले का पासिंग प्रतिशत भी अच्छा रहा है वही जलमिंडी की रहने वाली हुनार छात्रा प्रीति मेनारिया पिता ओमप्रकाश मेनारिया ने भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया है प्रीति मेनारिया के 83.50 प्रतिशत बनाया है वही प्रीति का कहना है कि पढ़ाई में लगन और अच्छे स्कूल के साथ शिक्षकों का महवत्पूर्ण योगदान रहा है तभी जाकर इतने अच्छें प्रतिशत बन पायें है वही प्रीति के पास होने की खबर सुनते ही प्रीति के मित्र और परिवार जनों ने बधाई देना शुरू कर दिया हैं।