चित्तौड़गढ़। पशु नस्ल सुधार तथा कृषि में पशुओं के चारा उत्पादन की नई तकनीक तथा कृषि क्षेत्र एवं पशुधन के क्षेत्र में नई तकनीक के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी करना ही जेके सीमेंट समूह का उद्देश्य है। यह परियोजना करीब 25 ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित होगी। इसी के अन्तर्गत दो दिवसीय गोपाल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ यूनिट हेड आरबीएम त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था में कृषि एवं पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान है तथा जेके सीमेन्ट यह सुनिश्चित करता है कि किसानों का विकास एवं उनकी आर्थिक उन्नति के लिये हमेशा प्रयास करता रहेगा।
इस अवसर पर प्रभाकर मिश्रा, हेड-एचआर एवं ईआर, मनीष शर्मा, प्रबंधक-सीएसआर, जेके ट्रस्ट के राज्य परियोजना प्रबंधक डॉ. रविशंकर यादव, डॉ. प्रवीण कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी, नन्दकिशोर सोनी, ओमेन्द्र सिंह सोलंकी उपस्थित थे।