BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती.. <<     KHABAR : राजस्व महा अभियान- धनेरियाकला में लगा.. <<     KHABAR : नेवी की 6 माह की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल गोलीकांड पर भीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<     NEWS : 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार 24 जून.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<     KHABAR : मोहर्रम में अकीदत की मिसाल, शोहदा-ए-कर्बला.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2024, 11:25 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान ने भीषण गर्मी में किया राहगीरों के लिए ये काम, महाराज चंद्र भारती के हाथों कराया उद्घाटन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ग्रीष्म ऋतु की तीव्र गर्मी को ध्यान में रखते हुए चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा राहगीरों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की विशेष व्यवस्था की है। इस पहल का उद्देश्य है राहगीरों को तेज धूप और गर्मी से राहत प्रदान करना और गर्मी के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं से बचाव करना।         
व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुनील जागेटिया व महामंत्री राजकुमार बज ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन महाराज चंद्र भारती जी द्वारा किया गया। महाराज श्री ने चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान को इस पुनीत कार्य के लिए कोटि-कोटि आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यों को निरंतर करने का आशीर्वाद दिया।
 सचिव प्रतीक बोहरा के अनुसार, शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, सुभाष चौक, फाटक पेट्रोल पंप के पास, और चामटि खेड़ा चौराहा में ठंडे पेयजल के काउंटर लगाए गए हैं । चित्तौड़गढ़ टेंट एसोसिएशन ने निशुल्क टेंट की व्यवस्था सभी पॉइंट पर करवाई। अध्यक्ष योगेश सारस्वत ने अपने संगठन के व्यवसाईयों से बात की एवं अपना योगदान इस पुनीत कार्य में दिया जिसमें मंगलम टेंट, भारत टेंट, आनंद टेंट, नयाति   टेंट एवं तिरुपति टेंट ने अपना योगदान दिया। 
 संस्थान के कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी ने बताया कि इस पुनीत कार्य में कई व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों ने भी इस अभियान में सहयोग दिया और अपने स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल वितरण की व्यवस्था की है।
संस्थान के संरक्षक ओमप्रकाश लड्ढा सुरेश जैन एवं आदि पदाधिकारी गणों ने ष्गर्मी के मौसम में लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हमारा प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को पानी की कमी के कारण कठिनाई का सामना न करना पड़े। हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस सुविधा का उपयोग करें और जल की बर्बादी न करें।
कार्यक्रम में जुल्फिकार अली बोहरा किरण डांगी विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष प्रहलाद जागेटिया विनोद मलकानी घनश्याम वगानि विशाल स्वरप्रिया राजेश विरानी लोकेंद्र भड़कतिया प्रहलाद पटवा शैलेश तरावत मोहम्मद रफीक नागोरी लक्ष्मी लाल लोकेश सिंघवी  मोहित जैन विकी कोहली विनोद चडक रामकृष्ण नाराणीवाल संजय जैन मुकेश जाट अनिल डांगी ऋषभ डांगी अनिल पटवारी मुकेश जैन  योगेश सारस्वत अनिल मालू प्रमोद काबरा भारत डांग आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE