पिपलिया मंडी। नगर के गायत्री शक्तिपीठ क्षेत्र में एक 26 वर्षीय बालिका ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बालिका ने इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट पढ़ने के बाद आज गुरूवार को मृतिका के परिजनों ने पिपलियामंडी चौपाटी पर चक्काजाम कर दिया और शव रखकर युवक की गिरफ्तारी और उसके मकान को जमीदोंज करने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौक पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देने की कोशिश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री शक्तिपीठ क्षेत्र में बंद कमरे में 26 वर्षीय आशा पिता मोहनलाल मेघवाल ने बुधवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपने दादा के साथ यहां रहती थी। घटना के दौरान परिजन मौके पर नहीं थे। सूचना मिलते ही 100 डायल मौके पहुंची और बालिका को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत बालिका को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को युवती द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट मिले जो उसने आत्महत्या से पहले सोशल साइड इंस्टाग्राम पर अलग-अलग पोस्ट के माध्यम से अपलोड किए थे। जिसकी एक पोस्ट में उसके पिता के नाम 4 पेज का पत्र, तो 4 पेज के दूसरे सुसाइट नोट में जितेन्द्र नागदा के नाम लिखा था। वहीं युवक के साथ फोटो भी अपलोड किए थे। इसके बाद आज गुरूवार को मृतिका के परिजनों ने पिपलियामंडी चौपाटी पर चक्काजाम किया। युवती के शव को सड़क पर रख युवक की गिरफ्तारी और उसके मकान को जमीदोंज करने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौक पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देने की कोशिश की।