BREAKING NEWS
NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<     KHABAR : कपास-तुवर के खेतों में छिपा रखा था गांजे.. <<     BIG NEWS : नीमच के मशहूर हनुमान चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और धनु राशि वालों का बढ़ेगा.. <<     BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2024, 7:36 am
BIG NEWS : भोपाल लोकसभा सीट की मतगणना, काउंटिंग देखने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, भाजपा प्रत्याशी आलोक ने की मंदिर में पूजा, 22 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लोकसभा सीट की मतगणना थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। भाजपा और कांग्रेस के एजेंट्स मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं। सभी को कड़ी चौकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। ईवीएम से पहले सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट यानी, डाक मत पत्रों की गिनती होगी। पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम से ईवीएम निकलेगी और फिर बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य 22 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला होगा।


उत्तर विधानसभा में सबसे कम 16 और गोविंदपुरा विस में सबसे ज्यादा 20 राउंड होंगे। शुरुआती राउंड में ही तस्वीर साफ होने लगेगी, जबकि दोपहर तक नतीजे सामने आ जाएंगे। बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है।


कुल 912 कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे। वे सुबह 6 बजे से पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंच गए। सबसे पहले भोपाल उत्तर और सबसे आखिरी में गोविंदपुरा विधानसभा में डाले गए वोटों की गिनती हो सकेगी। यहां सबसे कम और सबसे ज्यादा राउंड होंगे।


भोपाल उत्तर में 16 राउंड, जबकि गोविंदपुरा में 20 राउंड रहेंगे। नरेला-भोपाल दक्षिण-पश्चिम के 17-17, बैरसिया-मध्य के 18-18, हुजूर के वोटों की 19 राउंड गिनती होगी।


जेल रोड की ओर न जाएं, मतगणना के चलते यहां आम ट्रैफिक बंद है
जेल पहाड़ी स्थित पुरानी जेल में मंगलवार को भोपाल लोकसभा सीट की मतगणना हो रही है। इस दौरान जेल पहाड़ी पर आम ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 6 बजे से मतगणना पूरी होने तक इस रास्ते पर सभी तरह के वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। जरूरत पड़ने पर यहां कॉल करें... ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नं.- 0755-2677340, 2443850, वाट्सएप नंबर 7587602055 पर संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE