BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2024, 7:43 am
BIG NEWS : इंदौर लोकसभा पर आज मिलेगा नया सांसद, सबकी नजरें NOTA पर, 19 राउंड में पूरी होगी काउंटिंग, इतनी बजे आयेगा पहला रुझान, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। आज नया सांसद मिलेगा। नेहरू स्टेडियम में बने स्ट्रॉन्ग रूम से ईवीएम निकलेगी और फिर बीजेपी समेत अन्य 14 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला होगा। खास बात यह कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी नहीं है। कांग्रेस ने चुनाव में नोटा को वोट देने की अपील की थी। ऐसे में इस बार नोटा की काउंटिंग भी खास रहेगी। अनुमान है कि इस बार इंदौर नोटा में देश में रिकॉर्ड बना सकता है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने स्पष्ट किया कि टेबल पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों के एजेंट ही मौजूद रहेंगे। हर राउंड के बाद ताजा नतीजे घोषित किए जाएंगे।


ईवीएम से पहले सुबह 8 बजे डाक मत पत्रों की गिनती होगी। इससे पहले सुबह 7 बजे स्ट्राँग रूम खोल दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकतम 19 राउंड में गिनती पूरी होगी। पहला रुझान सुबह 8.30 बजे तक आएगा। मतगणना लिए लगभग 700 अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मतगणना के लिए विधानसभा वार कुल 169 टेबल लगाई गई हैं। इन टेबल पर कुल 146 राउंड में मतगणना पूरी होगी।


धार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना भी इंदौर में होगी। मतगणना स्थल पर गर्मी को देखते हुए प्रत्येक रूम में वर्टिकल एसी, कूलर, पंखे, मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE