BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 12:40 pm
BIG NEWS : कमलनाथ कार्यकर्ताओं के बीच हुए भावुक, छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा- जनता ने मुझे जो दिया मुझे स्वीकार है, हमेशा आपके साथ रहूंगा, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के दूसरे दिन छिंदवाड़ा पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में नकुलनाथ की पराजय को लेकर कहा कि जनता ने फैसला किया है वह उन्हें स्वीकार है । लोकसभा चुनाव में मिली कड़ी हार के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ आज अपने गृह जिले छिंदवाड़ा पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारी के साथ हार की समीक्षा की। होटल करण में सभी विधायक को और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी की बैठक लेते हुए कमलनाथ ने भावुक बयान दिया।


उन्होंने कहा कि मेरा और आपका राजनीतिक संबंध नहीं पारिवारिक संबंध है छिंदवाड़ा की जनता ने मुझे जो विदाई दी है वह मुझे स्वीकार है, कमलनाथ अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि भी दिल्ली की बैठक छोड़कर छिंदवाड़ा आए हैं, वह सिर्फ यह कहने के लिए आए हैं कि चुनाव में आपने जो मेहनत की उसका पोस्टमार्टम हमें करना है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर संवाद करते हुए कहा कि जिसे जो शिकायत होगी वह सीधे तौर पर मुझे करें मुझे मेल भी कर सकते हैं।


जो परिणाम सामने आए हैं उसका किसी को विश्वास नहीं था कि इस तरह के परिणाम चुनाव के बाद सामने आएंगे हमें ही इसका पोस्टमार्टम करना है कोई दूसरा नहीं करेगा मेरा और आपका संबंध हमेशा बना रहेगा।


कमलनाथ का कहना था कि वही भूमिका रहेगी जो अब तक थी इसका कोई मतलब नहीं है। मतलब साफ है कि कमलनाथ ने अब जनता का फैसला स्वीकार कर चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE