BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 12:45 pm
BIG NEWS : चुनावी परिणाम सामने आने के बाद बड़ी उठापटक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश हुए तेजस्वी के साथ दिल्ली रवाना, आज पीएम नरेंद्र मोदी सौंप सकते हैं इस्तीफा, पढ़े खबर 

Share On:-

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि, एनडीए ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। एनडीए आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

शाम 4 बजे एनडीए के घटकदलों की बैठक भी होगी। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी ने दोनों को कल फोन कर बैठक में शामिल होने को कहा था।

चंद्रबाबू की टीडीपी 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जेडीयू 12 सीटों के साथ एनडीए में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पटना से दिल्ली के लिए निकल गए हैं। नीतीश जिस फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं, उसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी सवार हैं। तेजस्वी इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।

नीतीश के अलावा एनडीए की बैठक में लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE