BREAKING NEWS
NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<     KHABAR : कपास-तुवर के खेतों में छिपा रखा था गांजे.. <<     BIG NEWS : नीमच के मशहूर हनुमान चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और धनु राशि वालों का बढ़ेगा.. <<     BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2024, 2:08 pm
BIG NEWS : एमपी में करारी हार के बाद कांग्रेस नेता दिल्ली तलब, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने नई दिल्ली पहुंचे हैं। मुलाकात से पहले कमलनाथ ने कहा कि राजनीति और अन्य विषयों पर चर्चा होगी। वहीं उन्होंने एमपी में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के सवाल का भी जवाब दिया है।


पूर्व सीएम कमलनाथ नई दिल्ली पहुंचे। वे आज कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राजनीत और अन्य विषयों पर चर्चा करने आया हूं। चुनाव परिणामों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि रिजल्ट अच्छे हैं और मोदी सरकार को बहुमत नहीं मिला है। अब यह मोदी सरकार नहीं, एनडीए सरकार है। पहले सरकार बनने तो दीजिए।


एमपी में करारी हार के बाद कांग्रेस नेता दिल्ली तलबः पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष को हाईकमान का बुलावा
वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि एमपी में पैसे और प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है। राहुल गांधी के शेयर मार्केट में घोटाले पर जांच के लिए जीपीसी बनाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि राहुल ने जो कहा वह तथ्य है। आपको बता दें कि छिंदवाड़ा में चुनाव हारने के बाद कमलनाथ की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE