BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2024, 12:44 pm
BIG NEWS : शिवराज समेत 4 पूर्व सीएम और सिंधिया-मेघवाल केंद्रीय मंत्री बनेंग, टीडीपी नेता राम मोहन सबसे युवा मंत्री होंगे, पीएम हाउस में बैठक हो रही, पढे़ खबर

Share On:-

दिल्ली। मोदी 3.0 के संभावित मंत्रियों को शपथ के लिए फोन पहुंच गए हैं। इनमें 4 पूर्व सीएम राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी के नाम शामिल हैं। इनके अलावा मोदी 2.0 में मंत्री रहे नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन राम मेघवाल को फिर से जिम्मेदारी मिलना तय है।


टी डी पी सांसद राम मोहन नायडू भी मंत्री बनेंगे। 36 साल के राम मोहन भारत के सबसे कम उम्र के मंत्री होंगे। एल जे पी (आर) से चिराग पासवान, जे डी यू से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह,  जीतनराम मांझी और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को भी मंत्री बनाया जा सकता है।


हरियाणा से मनोहर लाल के अलावा राव इंद्रजीत को भी फोन आया है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में यूपी-राजस्थान और गुजरात की हिस्सेदारी घटेगी। इन सभी नेताओं को प्रधानमंत्री आवास बुलाया गया है, जहां पीएम मोदी इनसे चाय पर चर्चा कर रहे हैं।

 

नरेंद्र मोदी आज शाम 7: 15 बजे राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने सुबह महात्मा गांधी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को नमन किया।


शपथ लेने के साथ ही मोदी पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। नेहरू 1952, 1957 और 1962 में लगातार 3 बार विजयी होकर पीएम बने थे। हालांकि, नेहरू की सरकार पूर्ण बहुमत की थी। मोदी की तीसरी पारी गठबंधन की बुनियाद पर चलेगी।


देश में 1990 के दशक से गठबंधन की राजनीति चल रही थी। इस चलन को मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत हासिल करके तोड़ा था। हालांकि, 2024 में भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई और बहुमत के लिए उसे अपने सहयोगी दलों की जरूरत पड़ी।


7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में हुई मीटिंग में एन डी ए नेताओं ने मोदी को अपना नेता चुन लिया। अब शपथ का इंतजार है। समारोह में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को छोड़कर 7 पड़ोसी देशों- श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, सेशेल्स, मॉरिशस, नेपाल और भूटान के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE