BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2024, 5:36 pm
NEWS : प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जोशी के विजयश्री के बाद प्रथम बार निम्बाहेड़ा आगमन पर होगा जोरदार स्वागत, जून माह की इस तारीख को होगा समारोह का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक मतों से विजयी होकर प्रथम बार निम्बाहेड़ा आगमन पर सांसद सीपी जोशी का स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन समारोह 11 जून, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़ ने बताया कि पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत एवं कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ एवं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित सांसद सीपी जोशी का निम्बाहेड़ा पंचायत समिति परिसर में 11 जून, मंगलवार को सायं 5 बजे स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रधान बगदीराम धाकड़, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, नगर महामन्त्री देवकरण समदानी, पूर्वी मण्डल महामन्त्री राजेश धाकड़, उपाध्यक्ष राधेश्याम टेलर, कनेरा मण्डल के सुनील धाकड़, अमृत धाकड़ आदि ने कार्यक्रम आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE