BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 10:47 am
BIG NEWS : पीएम मोदी की टीम तैयार, अब राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कवायद, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम सबसे आगे, मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नई दिल्ली। पीएम मोदी की टीम तैयार हो चुकी है। नई टीम में एमपी से पांच चेहरे शामिल किए गए हैं। मंत्रिमंडल के गठन से पहले खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम की भी चर्चा थी। मगर, उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया। अब सवाल ये है कि वीडी की भूमिका क्या होगी, क्योंकि उनका प्रदेश अध्यक्ष का एक्सटेंशन जून में पूरा हो रहा है। संभावना ये है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। ऐसे में संभावना यह है कि भाजपा अब संगठन चुनाव का ऐलान कर दें। इस प्रक्रिया में दो से तीन महीने लग सकते हैं। तब तक वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। मोदी कैबिनेट में जो चेहरे शामिल किए गए हैं उनमें दो ओबीसी, एक अनुसूचित जाति वर्ग से और दो आदिवासी चेहरे हैं। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा सामान्य वर्ग से ही हो सकता है। 

सूत्रों का कहना है कि वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी ने न केवल विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जीतीं, बल्कि लोकसभा चुनाव में भी 29 सीटें जीतने में कामयाब रही। ऐसे में उन्हें केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या फिर राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE