BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 11:13 am
BIG NEWS : पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा का बड़ा बयान, बोले- अब 5 साल बैसाखी पर चलना है, लाडली बहना योजना को बंद करने को लेकर भी कही ये बड़ी बात, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत भी नहीं जुटा पाई है। भाजपा को चुनाव में 240 सीटे मिली है। वहीं एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीए के पूर्ण बहुमत के आधार पर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। गठबंधन वाली इस सरकार को लेकर भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। 

उन्होंने अपने बयान में गठबंधन की सरकार को लेकर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान की सरकार गठबंधन की सरकार है। वह बंधन में बंधी हुई है। इसमें गांठ और बंधन दोनों ही रहते हैं स्वतंत्रता नहीं रहती है। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जो स्पष्ट बहुमत मिलना चाहिए था वह नहीं मिला है। कम से कम 272 सीटें तो मिलनी ही चाहिए थी। लेकिन 32 सीटें कम रह गई है। 240 सीटों के आधार पर सरकार चलाने का महत्व है कि हम पैर से अपंग हो गए हैं। अब हम 5 साल बैसाखी से चलने वाले हैं। गठबंधन वाले दलों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। हम दोनों ही सत्ता में एक-दूसरे के सहयोग से चलेंगे। 

लाडली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं को लेकर क्या बोले- 
पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से सरकारों ने लोगों को मुफ्त-मुफ्त का लालच दिया है। वर्तमान में भी सरकारें ये मुफ्त, वो मुफ्त का वादा कर रही है। मप्र में भी लाडली बहना योजना में प्रतिमाह 1200 करोड़ रूपये खर्च हो रहे हैं। मैंने सीएम डॉ. मोहन यादव को भी मुफ्त खर्चों पर रोक लगाने के संकेत दिए हैं। ऐसी योजनाएं बंद होनी चाहिए, जिससे व्यथ पैसा खर्च ना हो। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE