BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2024, 3:21 pm
BIG NEWS : 4 साल का रोडमैप तैयार कर रही बीजेपी, छोटी टोलियों पर रहेगा पार्टी का फोकस, जिलों के पदाधिकारियों का बढ़ेगा कद, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी की ताकत और बढ़ गई है। बड़े स्तर में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद अब पार्टी छोटे जिलों और वहां के नेताओं पर फोकस कर रही है। जिसे लेकर भाजपा अगले 4 साल का रोडमैप तैयार कर रही है। इस रोडमैप में जिलों के विकास से लेकर टोलियों के साथ बैठक करना शामिल है। 


विधानसभावार छोटी टोलियों के साथ पार्टी करेगी बैठक
पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा और मप्र सरकार का फोकस जिलों का विकास करना है। इसके लिए भाजपा अगले चार साल का रोडमैप बना रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायकों को साथ लेकर जिले का विकास अगले चार साल में किस तरह से करना है।


जिलों के पदाधिकारियों को जिला सरकार में दी जाएगी तवज्जो
बीजेपी मध्य प्रदेश इकाई ने तय किया है कि विधानसभावार छोटी टोलियों की बैठक करके जिले के विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें विधायकों और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विकास कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा अब जिलों के पदाधिकारियों को जिला सरकार में तवज्जो दी जाएगी। बीजेपी संगठन और सरकार मिलकर जनता के लिए काम करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE