BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 10:21 am
BIG NEWS : अमरवाड़ा उपचुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका, कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवार के नाम का ऐलान, कमलेश शाह को टक्कर देने इस नेता के नाम की चर्चा तेज, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। अमरवाड़ा उपचुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह ने कल सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में अपना नामांकन जमा कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा है कि अमरवाड़ा विधानसभा सीट से नवीन मरकाम को पार्टी टिकट दे सकती है।  


बता दें कि नवीन मरकाम जिला पंचायत सदस्य हैं। अगर कांग्रेस उन पर भरोसा जताती है तो उनका मुकाबला कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह से होगा जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कमलेश शाह के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने से यह उप चुनाव करवाया जा रहा है। 


कांग्रेस के पैनल में दिए चार नाम..
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पैनल में चार नाम दिए गए हैं। चंपालाल कुर्चे, नवीन मरकाम, महेश धुर्वे और यदुनंदन भानु प्रताप शाह का नाम दिया गया है। महाकौशल क्षेत्र के सभी कांग्रेसी विधायक कल छिंदवाड़ा में जुटेंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी कल छिंदवाड़ा पहुंचेंगे।


गोंगपा ने भी उतारा अपना प्रत्याशी
बीजेपी और कांग्रेस के बीच समीकरण बिगाड़ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने देव रावन भलावी को टिकट दिया है। देवरावन भलावी इसके पहले भी दो बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE