BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 6:15 pm
BIG NEWS : नगर पालिका का भूखंड आवंटन पत्र वितरण समारोह और सांसद सुधीर गुप्ता का उद्बोधन, जब शुरूआत से पहले टोका पार्षद प्रतिनिधि मसूदी ने तो..., फिर जमकर साधा कांग्रेस पर निशाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की जनता ने लोकसभा चुनाव में मुझे भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया। जिसने हमें वोट दिए और जिसने नहीं दिए, मैं और हमारी सरकार सबके विकास के लिए काम करेंगे। 75 साल कांग्रेस ने गरीबों का खून चूसा है। कांग्रेसी धर्म के नाम पर आपस में लड़ा कर वोट मांगते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां तमाम धर्म के लोग रहते हैं। हमारी सरकार सबके लिए काम करती है। 

यह बात सांसद सुधीर गुप्ता ने नगरपालिका द्वारा आयोजित निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए भूखंड आवंटन पत्र वितरण समारोह में कही। इस दौरान वे कांग्रेस पर खूब बरसे। दरअसल उनके उद्बोधन के प्रारंभ में पार्षद प्रतिनिधि साबिर मसूदी द्वारा चंबल का पानी नीमच शहर के लिए लाने को लेकर बात रखी गई। साबिर मसूदी को बोलना भारी पड़ गया। सांसद सुधीर गुप्ता ने कांग्रेस पर पक्षपात के आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कि अंग्रेजों के निर्माण और रेलवे के कार्यों को कांग्रेस अपना काम बता कर राज़ करती रही है।गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को बोस बताते हुए चुटीले अंदाज में कहा कि  बॉस के जलवे आज भी वही है। 

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नगर पालिका के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को सलाह दी कि पेंडिंग कार्यों की फाइल तेजी से निपटाई जाए और नीमच के विकास को पंख लगाने का काम किया जाए। समारोह में निम्न आय वर्ग के 10 व्यक्तियों को ईडब्ल्यूएस के तहत 600 वर्ग फीट के भूखंड के आवंटन पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, रंजन करण परमाल, वंदना खंडेलवाल, मीना जयसवाल, हेमंत हरित, राकेश भारद्वाज,योगेश जैन,मोहन राणावत, पार्षद, हितग्राही, नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE