BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2024, 4:52 pm
BIG REPORT : केंद्र की भाजपा सरकार पर नीट परीक्षा में हुई धांधली का आरोप, फोर जीरो चौराहा पर कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्र की भाजपा सरकार पर नीट परीक्षा में हुई धांधली का आरोप लगाते हुए नीमच में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापान दिया।नीमच जिले के कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में नीट परीक्षा 2024 के परिणाम में पेपर लीक हुए। खुले आम अनियमितता हुई। साफ तौर पर भ्रष्टाचार का खुला खेल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने धरने के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि देश के माननीय सर्वाेच्च न्यायालय ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। 

बताते चलें कि नीट परीक्षा 2024 में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। नीमच में भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम दिए ज्ञापन में मांग की गई है कि इस पूरे मामले में हुई अनियमितता की जांच करके दोषियों को कठोर दंड दिया जाए। ताकि देश के लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में डूबने से बचाया जा सके। ज्ञापन तहसीलदार संजय मालवीय को दिया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह गुर्जर, समंदर पटेल, मंगेश संघई, राकेश अहीर बाबू सलीम, बृजेश मित्तल, बृजेश सक्सेना, महेश वीरवाल, आशा सांभर, पृथ्वी सिंह वर्मा, योगेश प्रजापत, संदीप चौधरी, हिदायतुल्लाह, मनोहर अंब, कमल मित्तल, राकेश सोनकर,हारून रशीद,बबली तंवर, गोविंद सिंह सांडा, विनोद सिंह,इलियास कुरैशी, साबिर मसूदी और जिले भर से कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE