गरोठ। नगर व आसपास के क्षेत्र में खंड वर्षा के कारण कई बारिश हो रही है तो कहीं नहीं, इसके चलते अब फसलों में नुकसान होना प्रारंभ हो गया लेकिन गरोठ नगर में शनिवार शाम 6रू30 से 6रू45 को इंद्र देव प्रसन्न हुए और 15 मिनट तक बारिश की उसके बाद रिमझिम रिमझिम हल्की बारिश हो रही है जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है पिछले वर्ष की तुलना में गरोठ क्षेत्र में 5 इंच बारिश अभी तक कम हुई है जिसके चलते फसलों में नुकसान हो रहा है खरीफ की फसलों में सोयाबीन तथा उड़द चावली, मूंग, तुवर ,मक्का, ज्वार आदि फसलों में उत्पादन प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
गरोठ कृषि विस्तार अधिकारी कमल सिंह वास्कले ने बताया कि हालत गंभीर हैं कम बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है शनिवार शाम को ही बारिश से फसलों को कुछ राहत मिलेगी।