मंदसौर।भारतीय अफीम किसान विकास समिति ने आज मंदसौर जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान कलेक्टोरेट में जुटे और जिला कलेक्टर को महामहीम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि 1994-95 से कटे हुए पट्टों को बहाल किया जाए, 5 लाख अफीम के नए लाइसेंस दिए जाए सहित अन्य मांगों को आगामी अफीम नीति 2024-25 में शामिल किया जाए। भोपाल सिंह जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में रामनारायण जाट, कालू लाल खारोल, सुरेश पाटीदार, पारसनाथ कालूलाल, पारसनाथ अनिल पाटीदार, पारसनाथ कैलाश पाटीदार, पारसनाथ सुरेश पाटीदार, भाई पारसनाथ कालूलाल, बलराम सहित सैकड़ों की संख्या में अफीम काश्तकार मौजूद थे।
