जीरन। नगर परिषद जीरन के पार्षद संध्या विकास सुथार ने नगर परिषद सीएमओ नंदलाल प्रजापति को आवेदन देकर मांग की है कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर प्रतिवर्षानुसार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व नगर परिषद द्वारा मनाया जाता है, जिसमें समस्त विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित होते हैं, जिसमें छोटे-छोटे नन्हें बच्चे भी होते हैं, जिनको हर वर्ष नीचे जमीन पर बिठाया जाता है। बारिश के मौसम में मैदान में बैठने में दिक्कत आती हैं। मांर्च पास्ट में भी बच्चों को परेशानी आती है, उनकी यूनिफॉर्म पूरी गंदी हो जाती है, जिसके लिए पार्षद संध्या विकास सुथार द्वारा नगर परिषद से मांग की गई कि बच्चों को बैठने की उचित व्यवस्था की बिछात लगाकर और मेटी लगाकर बच्चों को बिठाया जाए, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को असुविधा न हो।