मंदसौर। जिले में पिपलियामंडी नगर में सावन के पवित्र माह में बल्लु कुरैशी ने पेश की कौमी एकता की मिशाल प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी राजस्थान के चित्तोड़ गढ़ जिले में स्थित मण्डफिया श्री सांवलिया सेठ के दरबार से मध्यम प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर तक की करीब चार सौ किलोमीटर की आठ दिवसीय कलश यात्रियों का पिपलियमंडी चौपाटी पिपलियामंडी चौपाटी पर बल्लु कुरैशी की संस्थान बल्लु मोटर्स गैरेज पर पुष्पमाला पहनाकर सल्पहार करवाया।
कावड़ यात्री ललित मेघालय ने जानकारी देते हुए बताया की सांवलिया से उज्जैन बाबा महाँकाल तक कलश लेकर पैदल यात्रा शुरू की यह यात्रा करीब चार सौ किलोमीटर तक हैं जो आठ दिवसीय रहेगी और आने वाले सावन माह के द्वितीय सोमवार को हम उज्जैन पहुंचकर बाबा महाँकाल का जलाअभिषेक करें।
पैदल कावड़ यात्री कन्यालाल साहू, देवकरण खंडेलवाल, ललित मेघवाल, पवन खंडेलवाल चिकारड़ा राजस्थान का बल्लू कुरैशी मिस्त्री, शाहरुख कुरेशी, मलिक साहब, महेश जी फल वाले, सूरजमल पंडित, पत्रकार जगदीश पंडित, प्रकाश बंसल, राजेश फरक्या, महावीर जी फल फ्रूट वाले, पवन जी उगरान द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।