BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 3:12 pm
KHABAR : भारत सरकार के अनुमोदन पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मप्र शासन ने सौंपा नगर परिषद को कार्यशाला का दायित्व, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। नगर परिषद पिपलिया मंडी के अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सेन द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारत सरकार के अनुमोदन अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दो दिवस क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन का दायित्व नगर परिषद पिपलियामंडी को दिया गया। जिसमें शाजापुर, रतलाम, नीमच जिले की सभी नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी दिनांक 26 एवं 27 जुलाई 2024 को पिपलियामंडी में उपस्थित रहकर कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में अपनी क्षमतावर्धन करेंगे। 

साथ ही दिनांक 27.7.2024 को नगर परिषद के टेचिंग ग्राउंड पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ-साथ पर्यावरण एवं ट्रेंचिंग ग्राउंड का अवलोकन करेंगे। उक्त कार्यक्रम में भोपाल एवं मंदसौर से वरिष्ठ अधिकारी भी ऑनलाइन जुड़ेंगे तथा अपने विचार व्यक्त करेंगे। जिसके अनुसार वह अपने-अपने निकाय में भी शासन के निर्देशानुसार अपने टीचिंग ग्राउंड को भी जीरो वेस्ट की ओर अग्रसर करने का प्रयास करेंगे। पिपलियामंडी का सौभाग्य है कि शासन ने नगर परिषद पिपलियामंडी का चयन किया। 

इस संबंध में आज दिनांक 24.7.2024 को नगर परिषद के अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारतसिंह सोनगरा, पार्षद कमल गुर्जर, श्रवण चौहान, संतोष गोवर्धननाथ योगी, चेतन मुकेश पोरवाल, बलराम सोलंकी, माया भूपेंद्र महावर, धापूबाई अशोक कोहली, बाबूभाई मंसूरी, संगीता संजय धनोतिया, सरफराजभाई मेव, वंदना कमल तिवारी, ललित कसेरा, विष्णुबाला कन्हैयालाल कराडा, आदि ने टेचिंग ग्राउंड का भ्रमण कर उक्त कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार एवं सुझाव बताएं, ताकि कार्यक्रम को उत्कृष्ट रूप से सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE